क्या आपने भी देखें है ये स्वप्न ! ये शुभ है ! जानें, इन पांच सपनों के शुभ फल

0
क्या आपने भी देखें है ये स्वप्न ! ये शुभ है ! जानें, इन पांच स्वप्न के शुभ फल

1. सपने में चुहिया देखना


चूहा भगवान श्री गणेश की सवारी है। इस कारण सपने में चुहिया दिखना एक शुभ स्वप्न माना जाता है। चूहे का सपना आना भगवान गणेश व माता लक्ष्मी के शुभ आगमन का प्रतिक माना जाता है मगर यह इस बात पर निर्भर करता है कि सपने में वो चुहिया किस स्थिति में दिखाई पड़ती है। तो पहले शुभ परिणाम वाले सपने और फिर बाद में अशुभ परिणाम वाले सपने के फल पर विचार -


शुभ परिणाम वाले चुहिया के सपने -


बाहर घर में आराम से घूमती - टहलती हुई चुहिया देखना एक अति शुभ स्वप्न है। यह धन लाभ, मनोकामनाएँ पूरी होने का सूचक माना जाता है साथ ही यह व्यापार अथवा अपना स्वयं के रोजगार में वृद्धि या रुके हुए काम में फिर से तेजी का सूचक है कुल मिलाकर ये अति शुभ स्वप्न माना जाता है ये सपने शुभ फलदायी होते है इसके अलावे सपने में छोटी सी चुहिया को हाथ से पकड़ना भी बहुत शुभ माना जाता है यह सपना भी आर्थिक लाभ, रुके हुए काम में जल्द ही फिर से तेजी को दर्शाता है सपने में चूहे से मित्रता करना भी एक शुभ स्वप्न है वास्तव में, यह स्वप्न संकेत करता है कि आपने वाले समय में कोई आपका नया सहयोगी या फिर पुराना बिछड़ा हुआ साथी या पहचान वाले आपको मिलेंगे और वह आपके काम आएंगे


अशुभ परिणाम वाले चुहिया के सपने -


पिंजड़े में फंसी हुई चुहिया दिखना या फिर चुहिया को मारना अशुभ स्वप्न है और यह आने वाले समय में बिमारी और कष्ट से पीड़ा का संकेत देने वाला स्वप्न माना जाता है। उसी प्रकार सपने में मरा हुआ चूहा देखना या चूहे को मारना दोनों ही सपने अशुभ होते है। ये सपने आर्थिक नुकसान और काम धंधा में रुकावट के सूचक है। ऐसे सपने दिखने के बाद भगवान गणेश की संध्या में सुबह में लगातार एक महीने तक पूजन करना चाहिए इससे सपने का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।


2. सपने में मांस की दुकान दिखना या मांस खाने का मन करना


सपने में मांस की दुकान दिखना या मांस खाने का मन करना। यह सपना वैसे व्यक्ति को भी आ सकता है जो वास्तविक जीवन में पूर्ण शाकाहारी है और जो मांस खाना तो दूर मांस खाने की भी नहीं सोचते है। अगर ऐसे व्यक्ति को इस प्रकार के सपने आते है तो वो अति शुभ स्वप्न माना जाता है। इसका अर्थ है आने वाले समय में आपके पास कही से भी पैसे आने वाले है। अगर आपका अपना काम है और आपके पास आर्डर नहीं आ रहा है तो चिंता न करें। ऐसे सपने आने का अर्थ है की आपके पास कही से भी ढेर सारे काम आने वाले है। इतने आर्डर आएंगे कि आपका उसे पूरा करना कठिन हो जाएगा और आपके पास हर ओर से धन की बारिश होने लगेगी। वास्तव में, ऐसे स्वप्न आर्थिक संकट से छुटकारे का संकेतसूचक माने जाते है। इसलिए यदि ऐसे स्वप्न आते है तो आप भयभीत न हो बल्कि प्रसन्न हो जाएँ क्योकि आपके दुःख के दिन जल्द ही दूर होने वाले है। लेकिन हाँ, ये स्वप्न केवल आर्थिक समस्या दूर करने का सूचक है किसी और प्रकार के दुःख दूर करने का सूचक नहीं है।



ये भी पढ़े :
आर्किड के फूल


3. मार-पीट का सपना दिखना


मार पीट का सपना आना अथवा सपने में किसी के साथ खूब मार पीट होना एक शुभ स्वप्न माना जाता है। ऐसे सपने कई अलग अलग रूपों में आ सकते है, जैसे कुछ लोगो के साथ पहले बहस होना और फिर उसके बाद उसके साथ मारपीट होना। वही दूसरी ओर कुछ लोगो का समूह अचानक से आकर धावा बोल देना और फिर उसके साथ मार पीट होना, ऐसी स्थिति में स्वप्न देखने वाला उससे बचने के लिए इधर उधर छिपता भी है मगर बाद में उसके साथ मार पीट होना। ऐसे सपने आने वाले समय में धनलाभ के सूचक माने जाते है मगर शर्त यह है कि सपना देखने वाले व्यक्ति का वास्तविक जीवन उस मानसिकता से भरा न हो अर्थात वह अपने वास्तविक जीवन में वैसी जिंदगी न जीता हो।


4. झाड़ू का सपना


झाड़ू का सपना भी एक शुभ स्वप्न माना जाता है, लेकिन यह कई प्रकार का हो सकता है। यदि बाजार से झाड़ू खरीदकर घर लाने का सपना आता है तो यह सपना शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है आपको आने वाले समय में अपने काम में सफलता मिलने वाली है। उसी प्रकार यदि सपने में स्वयं को कही पर झाड़ू लगाते हुए देखा जाएँ तो यह सपना भी शुभ माना जाता है। यह सपना भी धन लाभ का सूचक है। आने वाले समय में स्वप्न देखने वाले को कही से भी धन का आगमन होने वाला होता है और सम्भव है कि वर्षो से चली आ रही आर्थिक समस्याओ का स्थायी समाधान निकल जाएँ साथ ही यह अन्य कामनाओ की पूर्ति का भी सूचक माना जाता है लेकिन टूटी हुई या उलझी हुई झाड़ू देखना या झाड़ू का टूटना अच्छा नहीं माना जाता है। यह किसी से मिलने वाले धोखे या असफलता के सूचक माने जाते है। ऐसी स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है स्वप्न देखने के बाद ईश्वर की आराधना, ध्यान व पूजन करना चाहिए और उनसे किसी भी प्रकार की अनिष्ट टालने की प्रार्थना करनी चाहिए।


5. सपने में बहुत ही सुन्दर - सुन्दर खिलौने दिखना


सपने में जीव जन्तुओ के आकार वाले खिलौने दिखना एक शुभ स्वप्न है। यदि वे खिलौने आकर्षक है तो और भी शुभ माने जाते है। यदि किसी को दीखता है कि वे सब चलने भी लगे है वो वे अति शुभ माने जाते है। यदि वे सभी के सभी खिलौने बहुत प्रसन्न दिखे और उन्हें देखने के बाद सपने में ही आनंद आएं तो वह सपना शुभ माना जाता है। यह धनलाभ का संकेत है। यह फल एक वर्ष से लेकर कभी कभी तीन से लेकर चार वर्ष बाद में भी मिलता है। लेकिन शुभ फल मिलता अवश्य है। यह बिगड़े काम बनने के भी संकेत देता है। यह रुके हुए काम - धंधो के के फिर से दौड़ने का भी संकेत देता है।


ये भी पढ़े :
हिंदी महीनों के नाम के पीछे के क्या कारण है? जानें, माह के प्रमुख हिन्दू त्यौहार !


लेखन :

राजीव सिन्हा

Mob. No. +91-8882328898


(राजीव सिन्हा दिल्ली के लेखक है। इस तरह के कंटेंट लेखन के लिए राजीव सिन्हा से आप भी संपर्क कर सकते है।)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !